लड़की को थप्पड़ मारने वाले थे चहल, उसने प्यार से खींच लिए गाल, Video वायरल

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
जीत के बाद ब्रेक डांस करते चहल और अय्यर

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) हमेशा किसी न किसी तरह फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को उन खिलाड़ियों में शामिल है जो जहां होते हैं वहां अपने अंदाज से सभी को खुश रखते हैं. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहते हैं और हर बार कुछ न कुछ नया फैंस के साथ शेयर करते हैं. कभी अपने टैटू, कभी अपने डांस तो कभी वह अपने चहल टीवी (Chahal TV) के कारण खबरों में रहते हैं. हाल ही में चहल का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की उनके गाल खिंचती नजर आ रही है.

सिंगर रमीत संधू के साथ आए नजर
वीडियो ने वह ब्रिटिश मॉडल और सिंगर रमीत संधू के साथ चलते दिख रहे थे. तभी वह अचानक अपने घुटनों पर आते हैं और अपने जूते के फीते बांधते दिखते हैं. तभी लड़की उनके पीछे से आकर उन्हें डराने की कोशिश करती है लेकिन चहल गुस्सा हो जाते हैं. तभी लड़की प्यार से उनके गाल खिंचती है. अब तक 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं चहल
इससे पहले सोशल मीडिया पर चहल का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ डांस करते नजर आए थे. वीडियो में चारों खिलाड़ी एक जैसा डांस मूव कर रहे हैं. चहल के साथ श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे भी नाच रहे थे. इसके बाद यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि हर जगह फैंस इस डांस को कॉपी करने लगे.

ऑस्ट्रेलिया से हारकर कप्तान विलियमसन समेत घर लौटी न्यूजीलैंड की पूरी टीम को मिली ‘कड़ी सजा’

Coronavirus : रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, कहा-हम सभी का दुश्मन एक, बचने के लिए किस्मत भी चाहिए

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 19, 2020, 3:32 PM IST

Exit mobile version