लगातार पुलिस की कार्यवाही इन दिनों कोरोना की महामारी से बचाव के लिए इंदौर में पुलिस सख्त हो चली है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन दिनों कोरोना की महामारी से बचाव के लिए इंदौर में पुलिस सख्त हो चली है जहां छोटी ग्वालटोली पुलिस लगातार क्षेत्र में सघन तरीके से कार्य कर रही है पुलिस के मुताबिक कई क्षेत्रों में पॉइंट बनाए गए हैं जहां पुलिस आने जाने वालों सभी पर निगाह रखे हुए हैं और कर्फ्यू के चलते उन पर सख्ती बरत रही है छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी की माने तो शहर के मध्य रेलवे स्टेशन सरवटे स्टैंड मां शारदा ट्रेवल्स ग्वालटोली पुल सहित तमाम मुख्य क्षेत्रों में पॉइंट बनाकर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं जो आते जाते लोगों पर निगाह रखे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर उन पर सख्ती भी भरत रहे हैं वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि कई लोग दवाई लेने या अन्य किसी काम से इस क्षेत्र से गुजरते हैं जहां पुलिस उन्हें पूछताछ कर उनका सहयोग भी कर रही है तो वहीं उन्हें घर में रहने की हिदायत और निवेदन भी कर रही है

Exit mobile version