आज रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर जिले में कल 43 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 04 मई 2020

अब तक इंदौर जिले में 1611 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं । डॉक्टर जड़िया के अनुसार इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या 77 हो गई है । उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उपचार से स्वस्थ हुए 12 लोगों को कल विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस तरह जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 362 हो गई है। डॉ जड़िया ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1172 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि विभिन्न स्थानों पर कोरनटाइन किए गए 1309 मरीजों में कोरोना के लक्षण नही पाए जाने पर अब तक छुट्टी दी जा चुकी है।

Exit mobile version