राज्य में इंदौर ऐसा पहला शहर जहां सीबी-नैट मशीन से हुई सैंपल जांच शुरु

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर 25 अप्रैल 2020

राज्य में इंदौर ऐसा पहला शहर जहां सीबी-नैट मशीन से हुई सैंपल जांच शुरु टेस्टिंग क्षमता और बढ़ी, एमआरटीबी अस्पताल की आईआरएल लैब में हुई नई मशीन से जांच शुरू सैंपल टेस्ट की नई मशीनों के आने से टेस्ट की पेंडेंसी होगी लगभग खत्म, स्मूथ सिस्टम होगा

विकसित संभागायुक्त श्री त्रिपाठी

इंदौर ।संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी बताया कि, इंदौर शहर, राज्य में ऐसा पहला शहर है जहां सीबी-नेट मशीन के द्वारा कोरोना सैंपल की जांच शुरू की गई है। यह मशीन एमआरटीबी अस्पताल की आईआरएल लैब में लगाई गई है।

- Advertisement -

इस मशीन के द्वारा जांच शुरू होने के पश्चात टेस्टिंग क्षमता में लगभग 100 के मान से वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि, मशीन में लगने वाली कार्टरेज टीबी सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। अतः कार्टरेज की भी कोई कमी नहीं है।

ये भी पढ़ें इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन को टोटल सील करें: मुख्यमंत्री
इसके अतिरिक्त ऑटोमेटिक पीसीआर मशीन/ थर्मल फिशर मशीन भी प्राप्त हुई है, जिसका इंस्टॉलेशन का कार्य शीघ्र शुरू हो रहा है। इन मशीनों के बाद टेस्टिंग क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।

प्राइवेट लैब के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि, सुप्राटेक लैब, शासन द्वारा निर्धारित दरों पर सैंपल टेस्टिंग के लिए तैयार है। इसके माध्यम से आज 500 सैंपल भेजे गए हैं, जिनका रिजल्ट 36 घंटों में प्राप्त हो जाएगा। अतः यह कहा जा सकता है कि, नई मशीनों के क्रियाशील होने के पश्चात सैंपल टेस्ट की पेंडेंसी लगभग खत्म हो जाएगी तथा टेस्टिंग का एक सिस्टम तैयार होगा।

Exit mobile version