देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

रविवार को नहीं चलेगी एक भी ट्रेन, पहले ही कैंसिल हो चुकी हैं 245 ट्रेनें

रविवार को किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं होगा. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को देश में किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi20 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Janta Curfew: रविवार को देश में नहीं चलेगी एक भी ट्रेन, पहले ही कैंसिल हो चुकी हैं 245 ट्रेनें

रविवार को किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं होगा.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को देश में किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा.

नई दिल्ली. 22 मार्च यानी रविवार को मध्य रात्रि से रात 10 बजे के बीच देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी. न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर गुरुवार को राष्ट्र संबोधन के दौरान ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की थी. इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 4 बजे से सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें सर्विस बंद कर देंगी. वहीं, सभी सबअर्बन ट्रेनों का संचालन कम से कम संख्या में किया जाएगा. हालांकि, अभी इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है.

अभी तक, इंडियन रेलवे ने 245 ट्रेनों को कैंसिल किया है ताकि कोरोना आउटब्रेक के बीच कम संख्या में लोग एक जगह से दूसरे जगह ट्रैवल कर सकें.

यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच इस कंपनी ने किया 1.5 लाख लोगों को नौकरी देने का ऐलानपीएम मोदी ने जनता कर्फ्यु के लिए किया था अपील
गौरतलब है कि गुरुवार को ‘सोशल डिस्टेंसिंग’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मार्च को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने की अपली की है. पीएम मोदी ने कहा ​कि जरूरी सेवाओं के अलावा सभी लोग अपने घर में रहने की कोशिश करें. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसी चुनौती से निपटने के लिए यह हमारे लिए एक लिट्मस टेस्ट होगा कि हम कैसे इससे निपट सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रहित में है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बेवजह अपने घर से न निकले. केवल इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर और कोई भी व्यक्ति अपने घर से ​22 मार्च को निर्धारित समय के बीच न निकले.

यह भी पढ़ें: बाबा रामदेव का बड़ा ऐलान, अब सस्ते में लॉन्च करेंगे पतंजलि सेनिटाइजर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 20, 2020, 9:30 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्धLifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 20 घंटे पहलेइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दियाDelhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 20 घंटे पहलेकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 20 घंटे पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 20 घंटे पहलेहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयनLifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 20 घंटे पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 20 घंटे पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 20 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 20 घंटे पहले
↑