ये है दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम, PUBG और Call of Duty को भी किया पीछे

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
Slap Kings दुनिया का सबसे पॉपुलर गेम बन गया.

रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2020 में एंड्रॉयड और iOS प्लैटफॉर्म्स दोनों पर Slap Kings सबसे ज़्यादा पॉपुलर हो गया…

अगर आमतौर पर ये सोचें कि दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर गेम (popular game) कौन सा है तो शायद आपके दिमाग मे PUBG मोबाइल या Call Of Duty आए. मगर असल में ऐसा नहीं है, क्योंकि इन दोनों को स्लैप किंग्स नाम के एक गेम ने पीछे कर दिया है. सेंसरटावर की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2020 में एंड्रॉयड और iOS प्लैटफॉर्म्स दोनों पर Slap Kings सबसे ज़्यादा पॉपुलर हो गया.

स्लैप किंग गेम को Lion Studios ने बनाया है और ये यह आपको ‘दुनिया का बेस्ट थप्पड़बाज’ बनने के लिए प्रोत्साहित करता है. कंफ्यूज़ होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इसग गेम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेयर मौजूद हैं, जिसमें एक दूसरे को थप्पड़ मारने का मौका दिया जाता है.

(ये भी पढ़ें-क्या घर में AC चलाने से फैलता है कोरोना वायरस? यहां जानें कितना सच है ये दावा)

खेल को जीतने की चाल प्रतिद्वंद्वी को अधिकतम संभव ताकत के साथ थप्पड़ मारने में रहती है ताकि आप उसके हेल्थ बार को सबसे तेज स्पीड से खत्म कर सकें. जो ऐसा करने में सक्षम हो जाता है वह प्रतिद्वंद्वी को बाहर कर देता है (वास्तव में उसे रिंग से बाहर उड़ जाता है!) और मैच जीत जाता है.उदाहरण के तौर पर गेम में थप्पड़ मारने का स्टाइल फ्लेमिंग पाम, जिससे दूसरे प्लेयर की हेल्थ को बहुत नुकसान होता है, वहीं दूसरी तरफ गोल्डेन फायर फिस्ट स्टाइल है. Google Play Store पर इस गेम का साइज़ 102 MB है.

(ये भी पढ़ें- WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक! एक साथ 256 लोगों को भेजें Message, नहीं बनाना पड़ेगा Group)

पूरे मैच के दौरान, एक ‘स्लैप-ओ-मीटर’ होता है, जो कि रिंग में दूसरे प्लेयर के सिर के ठीक ऊपर दिखता है जब आप एक दूसरे के सामने खड़े होते हैं. गेम में पावर बूस्ट जैसे कुछ अडिशनल फीचर्स भी हैं जो सीमित समय के लिए उपलब्ध होते हैं. विरोधी खिलाड़ी की तरफ से आने वाले कुछ कठिन थप्पड़ को दूर करने के लिए रक्षा हेलमेट भी मौजूद हैं.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 19, 2020, 1:38 PM IST

Exit mobile version