मूसाखेड़ी चैकिंग प्वाइंट पर पहुंचे इंदौर आई जी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर के मूसाखेड़ी चैकिंग पॉइंट पहुंचे आईजी विवेक शर्मा और आरोपीयो की धड़पकड़ के लिए डंडे पर एच.एच.एम.डी. लगाकर की जा रही चैकिंग का किया निरीक्षण

इन्दौर आईजी विवेक शर्मा द्वारा लगातार पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की जा रही वही आज आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मूसाखेड़ी चैकिंग प्वाइंट पर पहुंचे आई जी विवेक शर्मा जहां उन्होंने पुलिस द्वारा डंडे पर , HHMD(HAND HELD METAL DETECTOR) , उपकरण बांधकर की जा रही चैकिंग का निरीक्षण किया ।

वही आईजी विवेक शर्मा ने बताया कि शहर में पिछले दिनों चाकूबाजी की घटनाएं हुई थी और चूंकि कोरोना संक्रमण के कारण लोगों की सही प्रकार से फिजिकल चैकिंग नहीं हो पा रही थी , जिसको लेकर इंदौर पुलिस द्वारा नवाचार किया गया है जिसमें डंडे के ऊपर एचएचएमडी उपकरण लगाकर बदमाशों की चेकिंग की जा रही है ताकि अगर उनके पास चाकू, छुरा या कोई हथियार या अन्य खतरनाक मैटालिक ऑब्जेक्ट पाया जाता है तो वह दूर से ही डिटेक्ट हो जाएगा इस तरह के 35 एचएचएमडी उपकरण शहर के विभिन्न थानों को दिए गए हैं

Exit mobile version