मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सांवेर में 24 सौ करोड़ रुपए की नर्मदा परियोजना का भूमिपूजन किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांवेर में 24 सौ करोड़ रुपए की नर्मदा परियोजना का भूमिपूजन किया..इस दौरान शिव और सिंधिया की जोड़ी ने कमलनाथ-दिग्विजय सहित पूरी कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया..देखिये ये खास रिपोर्ट

सांवेर विधानसभा सीट की चुनावी ट्रैक पर शिव- ज्योति एक्सप्रेस पूरी रफ़्तार के साथ अपनी पकड़ बनाने में जुट गई है..तुलसी सिलावट की जीत सुनिश्चित करने के लिए लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांवेर में 24 सौ करोड़ रुपए की माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का ऑनलाइन भूमिपूजन किया..इस दौरान मंच से बीजेपी प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने कांग्रेस कैंडिडेट प्रेमचंद गुड्डू को खुली चुनौती दे दी—

वीओ- ज्योतिरादित्य सिंधिया जब मंच पर आए तो अपने तूफानी अंदाज में भाषण देते हुए कहा की दिग्विजय और कमलनाथ की जोड़ी ने प्रदेश को नीलाम किया है..कमलनाथ दिग्विजय ने कांग्रेस के ग्रन्थ से गद्दारी कर किसानों के साथ गद्दारी की है…सिंधिया ने जनता से कहा की आपने कांग्रेस को वोट दिया तो मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बनेंगे

वीओ- अंत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने दूल्हा किसी को बनाया और फेरे किसी और के साथ करवा दिए…शिवराज ने प्रेमचंद गुड्डू पर तंज कसते हुए कहा की दिग्गी और कामनाथ सिंधिया- तुलसी को गद्दार कहते है..लेकिन जो नगीना आप लेकर आए वो कौन है…

- Advertisement -

कुल मिलाकर सांवेर के चुनावी दंगल में शिवराज और महाराज की जोड़ी ने खूब दम दिखाया

Exit mobile version