मुख्यमंत्री के निर्देश पर 102 अतिरिक्त चिकित्सकों को भेजा गया इंदौर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर में चिकित्सा संसाधन बढ़ाएं गए हैं। इंदौर जिले में कोरोना मरीजों की अत्यधिक संख्या के दृष्टिगत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के 70 बंधपत्र चिकित्सकों एवं 32 नियमित चिकित्सकों को आगामी आदेश तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के अधीन कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

उक्त चिकित्सकों को तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के अधीन कार्यग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इन 102 चिकित्सकों की उपलब्धता से इंदौर शहर में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी।

Exit mobile version