भंवरकुआं थाना पुलिस देशभक्ति के साथ जनसेवा भी कर रही है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 07 मई 2020

भंवरकुआं थाना पुलिस देशभक्ति के साथ ही जनसेवा जैसी दौहरी भूमिका में नजर आ रही है। भंवरकुआं थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया और उनके स्टाॅफ गरीब तबके के लोगों तक भोजन सामग्री व कच्चा राशन पहंुचाने में जुटे हुए है।लोगों तक खाने की सामग्री पहंुचाने के साथ ही भंवरकुआं थाना पुलिस लोगों तक अपनो की खुशियां पहंुचाने का काम भी कर रही है। गुजरात से एक युवती द्वारा इंदौर के अहिल्यापुरी काॅलोनी में रहने वाले अपने माता के जन्मदिन पर उन पुष्पगुच्छ भेजने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद थाना प्रभारी ने युवती पिता आर.के वर्मा तक पुष्प गुच्छ भिजवाया और उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया के अनुसार थाने से अब तक 40 हजार से अधिक भोजन पैकेट का वितरण किया जा चुका है, इसके साथ 1200 कच्चा राशन के पैकेट भी जरूरतमंद लोगों तक पहंुचाएं गए है।

Exit mobile version