आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि परिजनों द्वारा बेटी के वियोग में फांसी लगाने की बात पुलिस को बताई है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले खुशहाल पालीवाल नामक युवक को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया,जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस अस्पताल पहंुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चूरी में रखवाया। मामले में परिजनों का कहना हे,कि दो माह पूर्व युुवक का तलाक हुआ, उसकी पत्नी दिव्यांशी नामक बेटी को अपने साथ ले गई थी। बेटी के जाने से वह परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
