बहन के अष्लील फोटो बताकर फौजी पति को ब्लैकमेंल करने वाली उसकी पत्नी राज्य सायबर सेल की हिरासत में।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • फौजी की बहन ने की थी राज्य सायबर सेल इंदौर में षिकायत।
  • आरोपिया पत्नी द्वारा पति को उसकी बहन के अष्लील फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी देकर तलाक के केस में राजीनामा कराना चाहती थी।
  • अलग अलग मोबाइल नम्बरो से फौजी पति को किये जा रहे थे अष्लील फोटो वाट्सअप।
  • अपराध में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम जप्त।
राज्य सायबर सेल पुलिस मुख्यालय भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा अपराधों में तकनीक के दुरूपयोग के तत्काल निकाल करने के संबंध में हाल ही दिये गये निर्देषों के पालन में की गई कार्यवाही में राज्य सायबर सेल इन्दौर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह के द्वारा बताया गया कि दिनांक 09.09.2020 को आवेदिका निवासी महू जिला इंदौर द्वारा एक लिखित षिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फौजी भाई को मोबाइल पर वाट्सएप के जरिये गंदे एवं अष्लील फोटो फरियादिया के बताकर भेज रहा है। षिकायत जांच पर से मोबाइल नम्बर धारक के विरूध अपराध क्रं. 166/20 धारा 67, 67(ए) आईटीएक्ट व 201 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना निरीक्षक अम्बरीष मिश्रा व उनकी टीम प्रआर रामपाल, म.आर. विनिता त्रिपाठी को सौपी गयी। प्राप्त तथ्यों से जबलपुर के नाम पतो की तस्दीक करने पर आरोपिया महिला का पता तस्दीक करते पुछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया,  जिसने अपने कथनों में बताया कि आरोपी महिला व उसके पति जो कि फौज में है, पारिवारिक विवाद के चलते तलाक का केस कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है जिसके राजी नामे का दबाव बनाने व पति के परिवार की छवि खराब करने के उदेष्य से आरोपी महिला द्वारा प्राइवेट पार्टस के फोटो अलग-अलग मोबाइल नम्बरो से उसके पति को वाट्सएप किये और यह बताया कि यह फोटो उसकी बहन के है तथा इनको वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। दौराने विवेचना मे यह तथ्य आया है, कि दिसम्बर 2019 में आरोपिया द्वारा आवेदिका के भाई के विरूद्धध राज्य सायबर सेल जबलपुर में अपराध पंजीबद्ध कराया गया।
           उक्त प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक अम्बरीष मिश्रा, सुबे. दिव्या जैन, प्र0आर0 रामपाल, म.आर. विनिता त्रिपाठी, म.आर. अनुपमा डेहरिया, आर0 रमेष भिडे, आर. महावीर परिहार, आर. राकेष बामनिया, आर. गजेन्द्रसिंहराठौर की सराहनीय भूमिका रही।
Exit mobile version