फोन से चाइनीज ऐप डिलीट करने वाली 'Remove China Apps' खुद ही हुई स्टोर से रिमूव

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
Remove China Apps प्ले स्टोर से डिलीट हो गई है.

भारत में चीनी ऐप्स और प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने के मकसद से लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया, लेकिन गूगल ने इसे प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है…

भारत में तेजी से वायरल हुई ‘Remove China Apps’ को गूगल ने प्ले स्टोर से डिलीट कर दिया है. हालांकि इसे डिलीट करने की क्या वजह है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. फोन से सारे चाइनीज़ ऐप को डिलीट करने वाली इस ऐप को भारतीय यूज़र्स ने खूब पसंद किया और इसे सिर्फ 10 दिनों में 10 लाख लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है.

इस ऐप को जयपुर के डेवलपर वन टच लैब्स ने बनाया है. भारत में चीनी ऐप्स और प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने के मकसद से लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया. इस ऐप के ज़रिए स्मार्टफोन में मौजूद चाइनीज़ ऐप्स को स्कैन करके उन्हें डिलीट किया जा सकता है. इस ऐप में कहा गया था कि चाइनीज़ ऐप्स यूज़र्स के लिए सिक्योर नहीं हैं और ऐसे ऐप्स को स्कैन करने के बाद सेलेक्ट करके फोन से अनइंस्टॉल किया जा सकता है.

(ये भी पढ़ें- Apple में खामी ढूंढने पर दिल्ली के शख्स को मिले 75 लाख रुपये, गूगल और फेसबुक से भी कर चुका है कमाई)

डेवलपर OneTouchLabs ने मंगलवार देर रात इस बात की जानकारी ट्वीट के ज़रिए दी. ट्वीट में लिखा, ‘ डियर फ्रेंड्स, गूगल ने RemoveChinaApps को गूगल प्ले स्टोर से सस्पेंड कर दिया है. 2 हफ्ते में शानदार रिस्पॉन्स देने के लिए शुक्रिया.’

(ये भी पढ़ें-6 हज़ार रुपये सस्ता हुआ Realme का 4 कैमरे वाला दमदार स्मार्टफोन, डिज़ाइन भी खूबसूरत)

Mitron ऐप भी हुई डिलीट
टिकटॉक को टक्कर देने वाले मित्रों ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया गया है. आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से ये ऐप काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है, लेकिन ये डिबेट अभी भी जारी है कि ये ऐप भारत का है या नहीं. CNBC TV-18 की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने अब Mitron ऐप को रेड फ्लैग्ड कर दिया है और सस्पेंड कर दिया है. कंपनी ने पॉलिसी के उल्लंघन का हवाला दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने इसे स्पैम और मिनिमम फंक्शनैलिटी पॉलिसी के वॉयलेशन के लिए इसे गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है. गूगल की इस पॉलिसी में कहा गया है कि दूसरे ऐप्स के कॉन्टेंट में बिना बदलाव किए या कुछ ऐड करके अपलोड करना पॉलिसी के खिलाफ है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: June 3, 2020, 11:09 AM IST

Exit mobile version