प्ले स्टोर से इन ऐप्स को डिलीट करने पर भड़के यूज़र्स,कहा-‘मेड इन चाइना है गूगल

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
यूज़र्स ने ट्विटर पर ऐप डिलीट होने को लेकर गुस्सा ज़ाहिर किया है.

प्ले स्टोर से ‘Remove China Apps’ और ‘Mitron’ के डिलीट होने पर ट्विटर पर लोग ऐसे भड़ास निकाल रहे हैं कि यहां हैशटैग के साथ ‘googleplaystore’ ट्रेंड कर रहा है.

गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से वायरल हुई ऐप्स ‘Remove China Apps’ को डिलीट करने पर भारतीय यूज़र्स काफी नाराज़गी ज़ाहिर कर रहे हैं. ट्विटर पर लोग ऐसे भड़ास निकाल रहे हैं कि यहां हैशटैग के साथ ‘googleplaystore’ ट्रेंड कर रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि ये लगातार दूसरी बार हुआ है जब गूगल ने किसी ऐप को डिलीट किया है. इससे पहले कल ही गूगल प्ले स्टोर से टिकटॉक को टक्कर देने वाली मित्रों ऐप को भी रिमूव कर दिया गया है.

गुस्सा हुए कुछ यूज़र्स का कहना है कि गूगल चीन से मिला हुआ है, और उसे अपना लोगो बदल देना चाहिए. कुछ यूज़र सवाल कर रहे हैं कि गूगल किसी ऐसी ऐप को कैसे डिलीट कर सकता है, जिसे 4.9 स्टार रेटिंग मिली हो.

(ये भी पढ़ें- 11 डिजिट का नहीं होगा आपका मोबाइल नंबर, लेकिन जल्द होंगे ये बड़े बदलाव) 

ट्विटर का स्क्रीनशॉट.

एक यूज़र लिखता है कि गूगल ने प्ले स्टोर से टिकटॉक के 8 मिलिन यानी कि 80 लाख रिव्यू को डिलीट किया और अब उसने मित्रों और रिमूव चाइना ऐप को भी हटा दिया.

जानकारी के लिए बता दें फोन से चाइनीज़ ऐप को डिलीट करने वाली इस ऐप को भारतीय यूज़र्स ने खूब पसंद किया और इसे सिर्फ 10 दिनों में 10 लाख लोगों ने डाउनलोड भी कर लिया है. इस ऐप को जयपुर के डेवलपर वन टच लैब्स ने बनाया है. भारत में चीनी ऐप्स और प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने के मकसद से लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया.

(ये भी पढ़ें- Apple में खामी ढूंढने पर दिल्ली के शख्स को मिले 75 लाख रुपये, गूगल और फेसबुक से भी कर चुका है कमाई)

इस ऐप के ज़रिए स्मार्टफोन में मौजूद चाइनीज़ ऐप्स को स्कैन करके उन्हें डिलीट किया जा सकता है. इस ऐप में कहा गया था कि चाइनीज़ ऐप्स यूज़र्स के लिए सिक्योर नहीं हैं और ऐसे ऐप्स को स्कैन करने के बाद सेलेक्ट करके फोन से अनइंस्टॉल किया जा सकता है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: June 3, 2020, 4:30 PM IST

Exit mobile version