प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजमाता सिंधिया जी की स्मृति में आज 100 रु का सिक्का जारी किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वसुंधरा राजे ने माना मोदी जी का आभार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मां’ विजयाराजे सिंधिया जी की स्मृति में आज 100 रु का सिक्का जारी कर राजमाता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस गौरवमयी व ऐतिहासिक सम्मान के लिए मैं भारत सरकार व प्रधानमंत्री जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।

कुछ पदचिह्नों पर चलते हैं, कुछ पदचिह्न बनाते हैं। राजमाता जी का आदर्श जीवन पार्टी के सभी कार्यकर्ता, बड़े या छोटे को यह सीख देता है कि समाज की सेवा व राष्ट्र का उत्थान सर्वोपरि संकल्प होता है।

राजमाता जी का जीवन वैसे तो एक खुली किताब के समान है, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज उनकी जीवन यात्रा को सबके सामने रखकर उनके सिद्धांतों व विचारों को विस्तृत रूप दिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपको पुनः बारंबार प्रणाम

वसुंधरा राजे,पूर्व मुख्यमंत्री

- Advertisement -
Exit mobile version