- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने धरना स्थल पर धरना शुरू करने से पहले महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंत्री इमरती देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर मातृ शक्ति का अपमान किया है इसके विरोध में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा पर भाजपा का मौन प्रदर्शन शुरू हो चुका है
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट सांसद शंकर लालवानी विधायक महेंद्र हार्डिया विधायक रमेश मेंदोला विधायक आकाश विजयवर्गीय चुनाव प्रभारी मधु वर्मा पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे साथ ही महिलाएं जो हाथों में तख्तियां लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मंच पर बैठी है
- गांधी प्रतिमा पर जगह-जगह कांग्रेस और बीजेपी महिला नेतृत्व के पोस्टर भी लगाए गए हैं जिसमें दर्शाया गया है कांग्रेस द्वारा समय-समय पर महिलाओं का किस तरह विरोध किया गया है
