लाॅक डाउन खुलने के बाद कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर चुनौतियां बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर आईजी विवेक शर्मा के निर्देश पर पुलिस थानों में अलग से व्यवस्था की जा रही है। जिसके तहत थाना परिसर के बाहर टेंट और शेड बनाया जा रहा है, जहां आवेदकों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए बैठाया जा रहा और उनकी शिकायत सुनी जा रही है। ताकि ना आवेदक और पुलिसकर्मी संक्रमण से बच सके।
