पुलिस ओर सिटीजन कॉप फाउंडेशन की अनूठी पहल – शहरवासियों को दिलवाएंगे ऑनलाइन सुरक्षा की शपथ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कोरोना के वैश्विक महासंकट और दो महीने से ज्यादा के देशव्यापी लॉक डाउन ने हमें सुरक्षा के बारे में बहुत कुछ समझाया हैं इस परीक्षा के समय में इंदौर पुलिस और सिटीजन कॉप फाउंडेशन की ये एक अनूठी पहल हैं जिसमे हम सिटीजन कॉप ऐप्प के माध्यम से सभी को अपनी स्वयं की , परिवार और शहरवासियों की सुरक्षा के लिए शपथ दिलवाएंगे । वीओ वही इन्दौर डी आई जी हरिनारायणचारी मिश्र ने अब तकनीक के सहारे से सिटीजन कॉप फाउंडेशन के राकेश जैन द्वारा डिज़ाइन किया गया ये नवीनतम फीचर संभवतः देश में अपने आप में प्रथम और अनूठा प्रयास हैं जिसमे आम जन को साथ में रखते हुए उन्हें उन्ही की और उनके आस पास के लोगो की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन शपथ दिलवाई जा रही हैं । और ये शपथ लेना भी बहुत आसान हैं । आप घर बैठे सिटीजन कॉप ऐप्प डाउनलोड कर इंदौर शहर के लिए ये शपथ ले सकते हैं । शपथ से यहाँ तात्पर्य लोगो को जागरूक करना हैं कि इस परीक्षा के समय में जब शहरवासी बाहर निकले तो उन्हें किन किन बातो को हमेशा याद रखना चाहिए , आँख , नाक और मुँह को मास्क रुमाल या गमछा आदि से ढांक कर रखना । बाहरी किसी वस्तु को कम से कम छूना या छूने के बाद हाथ साबुन से धोना या सेनीटाइज करना आदि

Exit mobile version