इंदौर 12 मई 2020
जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कोरोना योद्धाओं को बचाव के साधन दिये म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अपील की थी की कॉंग्रेसजन कोरोना योद्धाओं की हर संभव मदद करे ।इसी प्रेरणा अनुसार आज म.प्र.कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेशसचिव राकेश सिंह यादव ने उनके पुत्र आदित्य सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के उद्देश्य से जन्मदिन को सार्थक बनाने के लिए पुलिसकर्मियों को 500 सेनेटाइजर एंव 500 मॉक्स का वितरण किया गया।चौराहों एंव विभिन्न स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सेनेटाइजर एंव मास्क सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए दिये गये। वही कोरोना योद्धाओं के लिए आज सर्वाधिक आवश्यकता सेनेटाइजर एंव मास्क पूर्ति करने की हैं।दिन -रात ये पुलिसकर्मी अपना कर्त्तव्य निभाने में। लगे रहते हैं।सर्वाधिक आवश्यकता इस बात की हैं की सभी कोरोना योद्धाओं का स्वास्थ्य ठीक रहे।जिससे हम कोरोना योद्धाओं के साथ कोरोना संक्रमण पर विजय प्राप्त कर सके ।इसी उद्देश्य को लेकर आज इन पुलिसकर्मियों के बीच सेनेटाइजर एंव मास्क बॉंट कर कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा एंव देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।
