पांजरा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की मीटिंग हुई संपन्न..

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नंदलालपुरा इलाके में रहने वाली एक किन्नर को उसके दुश्मन ने लेटर भेजकर धमकाया है किन्नर से रुपयों की मांग भी की गई है । यह पत्र एक कोरियर के माध्यम से भेजा गया है । पुलिस लेटर भेजने वाले की तलाश कर रही है

वही पंढरीनाथ थाना प्रभारी राकेश मोदी के अनुसार कल फरियादी किन्नर झूमर की शिकायत पर अज्ञात पत्र लेखक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है । झूमर ने किन्नर खुशी बाई मुस्कान और साथियों के साथ थाने पहुंचकर धमकी भरा पत्र थाना प्रभारी को सौंपा लेटर में किन्नर को ना केवल धमकाया गया बल्कि रुपयों की मांग भी की गई थी कुछ और किन्नरों के भी नाम उस लेटर में लिखे हुए थे । बताया जा रहा है मधुर कोरियर से इस पत्र को भेजा गया था । भोपाल से लेटर भेजा गया है । पुलिस अब मामले की जांच कर रही है । संभावना है कि किन्नर गुटों में विवाद के चलते दूसरे गुट के लोगों ने इस तरह की हरकत की है ।

Exit mobile version