पब मालिक अकमर और ड्रग्स आंटी के बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद पुलिस ड्रग पैडलरों को सलाखों के पीछे डालती जा रही है। इसी बीच एक पब मालिक और ड्रग आंटी के बेटे पर एक युवती ने विजय नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। दरअसल मीडिया में प्रतिदिन ड्रग पैडलरों का खुलासा होने के बाद कॉलेज छात्रा हिम्मत दिखाकर आगे आई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई। युवती के मुताबिक ड्रग आंटी प्रीति जैन के बेटे यश जैन और एक पब मालिक द्वारा तीन साल से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान छात्रा ने एसआईटी को बताया कि वह 2018 में इंदौर के एक कॉलेज में पढ़ाई करने आई थी। इसी बीच एक दोस्त के साथ पब में जाना हुआ और वह एक दिन दिल्ली ग्रीन के मालिक अकमर से मिली ।

अकमर ने उसे बहलाकर अपने पब में एंट्री व अन्य सुविधाएं फ़्री में दिलवाकर अपने जाल में फंसा लिया। एक दिन उसने शराब में ड्रग्स जैसा कुछ मिलाकर उसके फोटो खींच लिए और उसका लगातार शोषण करने लगा। अकमर ने उसके साथी यश जैन को भी अपने साथ बुलाकर उसके साथ संबंध बनाने को विवश किया। इसी बीच वे अलग-अलग पब में ले जाते थे। पिछले कुछ दिनों से अखबार में यश जैन के विरुद्ध कार्रवाई होने के बाद युवती ने हिम्मत दिखाई और एसआईटी से संपर्क किया। एएसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि विजय नगर थाने में अकमर और यश जैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि अकमर यश जैन का पुराना साथी है, जो पब में नए उम्र के युवाओं को अपने जाल में फंसाते रहे हैं।

Exit mobile version