
फोटो: News18
Microsoft ने अपने होमपेज पर न्यूज़ लिखने, एडिट करने, चुनने और क्यूरेट करने के लिए इंसानों की नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को चुनने का फैसला लिया है.
पीए मीडिया द्वारा नियोजित लगभग 27 कर्मचारी से बीते गुरुवार को कहा गया था कि वे एक महीने में अपनी नौकरी खो देंगे, जब Microsoft ने अपने होमपेज पर न्यूज़ लिखने, एडिट करने, चुनने और क्यूरेट करने के लिए इंसानों की नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को चुनने का फैसला लिया है.
(ये भी पढ़ें- जल्द बदल जाएंगे सबके मोबाइल नंबर! 10 की जगह होंगी 11 डिजिट, जानें डिटेल)
टीम में काम कर रहे एक पत्रकार ने कहा, ‘मैने अपना सारा समय ये पढ़ने में लगाया कि कैसे ऑटोमेशन और AI हमारी नौकरियों को लेने जा रहे हैं, और यहां आज मैं हूं – AI ने मेरी नौकरी भी ले ली है.’ पत्रकार ने आगे कहा कि इंसानों के जगह सॉफ्टवेयर को देना जोखिम भरा है, क्योंकि मौजूदा स्टाफ एडिटोरियल की स्ट्रीक्ट गाइडलाइंस को फॉलो करता है. इससे वह ये सुनिश्चित करता है कि यूज़र्स को उनके ब्राउज़र खोलते समय हिंसक या अनुचित कंटेंट सामने न आए.माइक्रोसॉफ्ट साइट पर काम करने वाली टीम ओरिजिनल स्टोरीज़ नहीं रिपोर्ट करती, लेकिन वह एडिटोरियल कंट्रोल , दूसरे संस्थानों की स्टोरीज़ को सेलेक्ट करते हैं. साथ ही फॉरमैट में फिट करने के लिए वह एडिटोरियल कंटेंट और हेडलाइन को भी एडिट करते हैं.
कई टेक कंपनियां पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने के लिए एक्सपेरिमेंट कर रही हैं. हालांकि लेखों के लेखन को स्वचालित करने के प्रयासों को व्यापक रूप से नहीं अपनाया गया है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 30, 2020, 3:57 PM IST

