नकबजनी करने वाली गैंग के एक सदस्य को तेजाजी नगर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पिछले साल बृजनयनी कॉलोनी , रामजी वाटिका , सेटेलाइट कॉलोनी श्रीकृष्ण एवेन्यु लिंबोदी क्षेत्रों में हुई नकबजनी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाली टांडा जिला धार की गैंग केसदस्य बारम सिंहको तेजाजी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही पुलिस के मुताविक गैंग के करण सिंह , खुरव सिंह और अंतर सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था बारम सिंह व मगर सिंह घटना के बाद से ही फरार थे इन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था इसके बाद से बारम सिंह व मगर सिंह के संबंध में लगातार निगरानी रखी जा रही थी मुखबिर से सूचना मिली कि बारम सिंह अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद से ही गुजरात के राजकोट में फरारी काट रहा है अधिकारियों का निर्देशन मिलने के बाद तेजाजी नगर थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने टीम गठित कर राजकोट रवाना किया यहां टीम ने बारम सिंह को राजकोट रेलवे स्टेशन के वाहर घूमते हुए पकड़ लिया वारम सिंह नकबजनी के 13 मामलों में फरारी काट रहा था पुलिस ने बताया कि बदमाशएक गिरोह के रूप में काम करते हैं और जिले के अलग – अलग थाना क्षेत्रों में चोरी करते हैं

बाईट गजानंद एकल जांच अधिकारी थाना तेजाजी नगर

Exit mobile version