दिल्ली पुलिस ने 5 हजार से ज्यादा लोगों को लिया हिरासत में, सैकड़ों वाहन जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों के लिए पूर्ण रूप से बंद की घोषणा की थी. (फाइल फोटो)

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लागू है. इसपर कड़ाई से पालन करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं.

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लागू है. इस पर कड़ाई से पालन करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं. इस दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में बुधवार को 180 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 5,103 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 183 मामले दर्ज किए गए थे. उन्होंने बताया कि धारा 65 के तहत कुल 5,103 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 956 वाहनों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत जब्त किया गया है.

दिल्ली पुलिस के अनुसार मंगलवार को 299 मामले दर्ज किए गए और 5,146 लोगों को हिरासत में लिया गया. मंगलवार को कुल 1,018 वाहन जब्त किये गए थे. बता दें, दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए सप्ताह भर की रोक को धता बताते हुए सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे जिसके बाद पुलिस को कड़े कदमों का सहारा लेना पड़ा. पुलिस ने सोमवार को आदेश के उल्लंघन के संबंध में 100 मामले दर्ज किए.

पीएम मोदी ने की थी घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशभर में 21 दिनों के लिए पूर्ण रूप से बंद की घोषणा की थी. पीएम ने कहा था कि इस वायरस के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में देश के पास यही एक रास्ता है.दिल्ली पुलिस ने की ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ बैठक
इस बीच, दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ एक बैठक की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए सड़कों पर नहीं आना पड़े. उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को इस तरह के सामान की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में एसेंशियल सर्विस देने वालों के लिए केजरीवाल ने जारी किया नया नंबर

Covid-19: कोरोना से ज्यादा लॉकडाउन की मुसीबत झेल रहे हैं दिहाड़ी मजदूर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 11:42 PM IST

Exit mobile version