देश की बात, आपके शहर से
दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 91 केस, 384 हुई कोरोना मामलों की संख्या
देश 13 बार पढ़ी गई

दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 91 केस, 384 हुई कोरोना मामलों की संख्या

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में कोरोनो वायरस (Coronavirus) के केसों संख्या बढ़कर 384 हो गई है.

Abhishek Raghuvanshi3 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
दिल्ली: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 91 केस, 384 हुई कोरोना मामलों की संख्या

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में कोरोनो वायरस (Coronavirus) के केसों संख्या बढ़कर 384 हो गई है. इसमें 259 वे मामले शामिल हैं, जिन्हें निजामुद्दीन मरकज से निकाला गया था.

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में कोरोनो वायरस (Coronavirus) के केसों संख्या बढ़कर 384 हो गई है. इसमें 259 वे मामले शामिल हैं, जिन्हें निजामुद्दीन मरकज से निकाला गया था. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनो वायरस से 5 लोगों की मौत हो गई, इनमें एक वह शख्स भी शामिल था जिसे तब्लीगी जमात से निकाला गया था.

केजरीवाल ने बताया कि 384 मामलों में से 58 में हाल ही में विदेश यात्रा का इतिहास था और 38 लोग इन इनके संपर्क में आकर वायरस से संक्रमित हुए. वायरस का प्रसार दिल्ली में नहीं हो रहा है और इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि अगर लोगों में वायरस फैलने लगा तो सरकार ने उससे निपटने की तैयारी कर रखी है.

लॉन्च किया व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर, 8800007722
मुख्यमंत्री ने लोगों के लिए COVID-19, खाद्य बैंकों, आश्रय स्थलों के बारे में पूछताछ करने के लिए एक व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर, 8800007722 भी लॉन्च किया. इस बीच, केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विशेषज्ञ छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और शनिवार दोपहर 3 बजे वायरस से संबंधित उनके सवालों का जवाब भी देंगे.केजरीवाल ने बताया कि, ‘मैं लगातार डॉक्टरों के टच में हूं. हम कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. 71 लाख राशन कार्ड होल्डर लोगों को फ्री में राशन दे रहे हैं. 60 फीसदी को फ्री का राशन मिल चुका है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी राशन देने की योजना बनाई है. 8 लाख सीनियर सिटीजन, विडो, हैंडीकैप्ड को 5-5 हजार रुपए पेंशन दे रहे हैं.’

सरकार ने कर रखा है 57 हज़ार लोगों के रहने का इंतज़ाम
केजरीवाल ने बताया कि कंस्ट्रक्शन वर्कर और ऑटो, टैक्सी वालों को 5-5 हजार रुपए दे रहे हैं. गुरुवार को लगभग साढ़े छह लाख लोगों ने लंच और 6 लाख 30 हजार लोगों ने डिनर किया है. 328 जगहों पर लोगों के रहने का इंतज़ाम किया गया है. इन जगहों पर 57 हज़ार लोगों के रहने का इंतज़ाम है, जिसमें अभी करीब 11 हज़ार लोग रह रहे हैं.

डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों का हुआ टेस्ट
इससे पहले एक चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की गई थी. बताया जा रहा है कि डॉक्टर के संपर्क में आए 19 लोगों की जांच की गई है. हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट क्‍या आई है इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें – 

हर माह 20,000 वेंटिलेटर बनाएगी AgVa, सरकार से मिला 10 हजार का ऑर्डर

COVID-19 टेस्ट फ्री करने को लेकर याचिका, SC ने केंद्र को जारी किया नोटिस

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 9:07 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 5 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 5 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 5 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 5 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 10 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 10 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 11 घंटे पहले
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑