थाना प्रभारी द्वारा बड़ी ग्वालटोली पलासिया में आम जनता की समझाइश दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस विभाग के कर्मचारी और अधिकारी लगातार कोरोनावायरस से लड़ाई में अपना अहम किरदार तो निभा ही रहे हैं जनता को भी जागरूक करने का काम अब पुलिस ने शुरू कर दिया है।

दरअसल देखने में आ रहा है जब से लॉक डाउन अनलॉक हुआ है तब से शहर भर में लोगों की आवाजाही 80 फीसदी तक बढ़ गई है जिसके कारण अब संक्रमण का खतरा अत्यधिक बढ़ता दिखाई दे रहा जिसे प्रशासन ने पहले ही भांप लिया था जिसके बाद प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल जारी किया गया जिसमें मास्क लगाना आवश्यक बताया गया है बिना मास्क के आप शहर के सड़कों पर नहीं निकल सकते लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना मास्क के शहर में घूम रहे थे। ऐसा ही एक क्षेत्र इंदौर के पलासिया में भी देखने को मिला जहां थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने यह देख की लोगो को मास्क स्वयं से वितरित कर दिए दीक्षित जी का कहना है कि यह क्षेत्र ऐसे लोगों की बस्ती है जहां पर लोग मास्क नहीं खरीद सकते हैं जिसके कारण थाना प्रभारी ने यह मास्क और साबुन वितरित किए।

हालांकि लॉक डाउन के दौरान जनता को पुलिस की मानवता भी देखने को मिली है।

Exit mobile version