Facebook-Google
अमेरिका में डिजिटल विज्ञापन के बाजार में गूगल और फेसबुक के पास करीब 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है. ऐसे में कमाई घटने का असर कंपनी में काम करने वाले लोगों पर पड़ेगा.
अमेरिका में डिजिटल विज्ञापन के बाजार में गूगल और फेसबुक के पास करीब 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है. ऐसे में कमाई घटने का असर कंपनी में काम करने वाले लोगों पर पड़ेगा. उनके वेतन में कटौती इत्यादि के विकल्प अपनाए जाएंगे. अन्य क्षेत्रों की कंपनियां इस तरह के विकल्प पहले ही अपना चुकी हैं.
(ये भी पढ़ें- जल्दी खत्म होती है आपके फोन की बैटरी और डेटा, तो अभी Off कर दें ये 3 Settings)
रिपोर्ट के मुताबिक गूगल खुद अपने विपणन विभाग का खर्च घटाने पर विचार कर रही है. कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि अगले एक साल के लिए कंपनी नयी नौकरियां देने में कटौती करेगी.फेसबुक ने भी पिछले महीने विज्ञापन से होने वाली आय घटने के चलते कारोबार प्रभावित होने की चेतावनी दी थी. हालांकि उसने ज्यादा जानकारी नहीं दी थी. कंपनी ने कहा था कि उसके मंच पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का ट्रै्फिक हालांकि दोगुना बढ़ गया है, वहीं मैसेज का ट्रै्फिक भी 50 प्रतिशत तक बढ़ा है लेकिन इससे कंपनी की कोई कमाई नहीं होती.
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि डिजिटल विज्ञापन में कमी से कंपनियों की आय कितनी प्रभावित होगी. लेकिन इस हफ्ते फेसबक और गूगल की मातृ कंपनी अल्फाबेट के पहली तिमाही के परिणामों में कुछ संकेत मिल सकते हैं.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 30, 2020, 8:00 AM IST
