गर्मी के दिनों में वन विभाग द्वारा तेदंू पत्ता संग्रहण का कार्य किया जाता है। जिसके चलते इंदौर वन मंडल के अंतर्गत आने वाली चार रेंज महू, मानपूर, चोरल, और रेंज में तेदंू पत्ता संग्रहण का कार्य किया है। जंगल में जाकर तेदंू पत्ता इकटठा करने वाले ग्रामीणों कोेरोना वायरस को देखते हुए सुरक्षा किट के साथ साथ धूप से बचने के लिए भी विभाग सामग्री उपलब्ध कराई गई। तेदंू पत्ता संग्रहण के नोडल अधिकारी श्याम गोहे ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर रेंज में 300 मानक बोरी का लक्ष्य मिला था, जिसे पीछे छोड़ते हुए 500 मानक बोरी तेंदू पत्ता इकटठा कर लिया गया है। इसके साथ ही इंदौर वन मंडल में भी 1600 मानक बोरी लक्ष्य को पिछे छोड़ते हुए करीब 2000 मानक बोरी तेदंू पत्ता संग्रहण किया गया। इस वर्ष भी 2500 मानक बोरा रेट तय किया गया, जो तेदंू पत्ता संग्राहकों को नगद राशि के रूप में दिया जा रहा है।
नोडल अधिकारी श्याम गोहे के अनुसार तेंदू पत्ता संग्राहकों को बोनस भी दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी तेंदू पत्ता संग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है।
