तुलसी सिलावट का पलटवार जीतु पटवारी  मर्यादा में रहे जीतू पटवारी, जल संसाधन मंत्री सिलावट ने पूर्व मंत्री को दी ये सलाह।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने पूर्व मंत्री को दी ये सलाह।

इंदौर. एक दिन पहले प्रदेश की सियासत में ब्लैकमेलर शब्द को ईजाद कर कांग्रेस सरकार में कैबिनेट  पूर्व मंत्री रहे जीतू पटवारी को प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आज एक सलाह दे डाली। 

                     सिंधिया समर्थक मंत्री ने कहा जीतू पटवारी बहुत जल्दी में है और उनको टीखा – टिप्पणी करने से पहले सोचना चाहिए मर्यादाएं रखनी चाहिये।  दरअसल, बुधवार को राउ विधायक जीतू पटवारी ने कमलनाथ सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को ब्लैकमेलर बताया था और वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर भी वादा खिलाफी के आरोप लगाए थे। 

                     जिसके बाद गुरुवार सुबह प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा देश मे हर व्यक्ति जानता है सिंधिया परिवार को और जीतू पटवारी जो बोलते है वो निराधार है और उनकी बातों का कोई भी हाथ है ना पैर है। कांग्रेस धरातल पर चली गई है इनके पास बोलने के अलावा कुछ भी नही है। जल संसाधन मंत्री ने पूर्व व दिवंगत मंत्री माधवराव सिंधिया के इतिहास को बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रमुख जीतू पटवारी से कहा कि जब लक्ष्मण सिंह जी गए थे तब भी इन्होंने क्या टिप्पणी की थी। वही मंत्री सिलावट ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश की प्रगति, विकास, उन्नति, अन्नदाताओ, युवाओ और माता बहनों के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। 

- Advertisement -

                              वही कांग्रेस अध्यक्ष पद के मामले पर किये सवाल पर मंत्री सिलावट ने कहा कि ये उनका अंदरुनी मामला है। वही एक बार फिर जीतू पटवारी को सलाह दी और कहा कि वो मर्यादा में रहे और उन्होंने सीधे निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगो को बोलने का शौक है, छपास का शौक है और अति उत्साह में इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल करते है जो कि निंदनीय है और राजनीति में इस तरह की भाषा का उपयोग कभी नही करना चाहिए। उन्होंने कहा जीतू पटवारी मेरे छोटे भाई है और भविष्य में वो ध्यान रखे कि और इस प्रकार की टिखा टिप्पणी करना बंद करे।

बाईट 1  तुलसी सिलावट मंत्री मध्यप्रदेश  शासन 

Exit mobile version