देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

जानें कोरोना वायरस फैलने के बीच WHO ने क्यों कहा, पत्ता गोभी से रहें दूर

डब्‍ल्‍यूएचओ के हवाले से एक वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए पत्‍ता गोभी से दूर रहें.

Abhishek Raghuvanshi3 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

डब्‍ल्‍यूएचओ के हवाले से एक वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए पत्‍ता गोभी से दूर रहें.

तस्वीरों में खबर3 फोटो
जानें कोरोना वायरस फैलने के बीच डब्ल्यूएचओ ने क्यों कहा, पत्ता गोभी से रहें दूर

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे एक मैसेज में किए गए दावे के मुताबिक, विश्‍व स्‍वाास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) पत्ता गोभी पर सबसे ज्यादा देर तक जिंदा रह सकता है. ऐसे में पत्‍ता गोभी (Cabbage) या उससे बनी हुई चीजें खाने से संक्रमण हो सकता है. जानें सच…

कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलने के साथ ही सोशल मीडिया पर इससे बचाव को लेकर कई तरह के दावे और उपाय भी वायरल होने लगे. कुछ वायरल मैसेज में दावा किया गया कि पानी पीने और गरम पानी से गरारे करने पर कोरोना वायरस से बचाव होता है. ये दावे गलत निकले. इसी बीच कुछ मैसेज में बताया गया कि शराब पीने से बचाव हो सकता है. ये दावा भी गलत था. फिर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) समेत कई स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के नाम से मैसेज वायरल (Viral Message) होने लगे. ऐसे ही एक वायरल मैसेज के मुताबिक, डब्‍ल्‍यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस पत्‍ता गोभी (Cabbage) पर सबसे ज्‍यादा देर तक जिंदा रह सकता है. इसलिए पत्‍ता गोभी और इससे बनी चीजों से दूर रहें.

दावा – पत्‍ता गोभी पर 30 घंटे से ज्‍यादा जिंदा रहता है कोरोना
मैसेज में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना वायरस पत्ता गोभी पर 30 घंटे से भी ज्यादा देर तक जिंदा रह सकता है. इस मैसेज के वायरल होने के बाद खुद डब्‍ल्‍यूएचओ ने बताया कि यह दावा सच नहीं है. वहीं, भारत सरकार की समाचार एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्‍यूरो (PIB) के मुताबिक सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा बेबुनियाद है. ब्‍यूरो ने कहा कि डब्‍ल्‍यूएचओ ने ऐसी कोई भी रिपोर्ट जारी नहीं की है. लोग ऐसी जानकारियों से भ्रमित न हों. वायरल पोस्‍ट में लिखा गया था कि डब्‍ल्‍यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार जहां बाकी सतहों पर यह वायरस 9-12 घंटे जिंदा रहता है.

दावा किया गया है कि डब्‍ल्‍यूएचओ के मुताबिक, पत्ता गोभी की परतों में यह 30 घंटे से ज्‍यादा देर तक ठहर सकता है. हालांकि, डब्‍ल्‍यूएचओ की कुछ रिपोर्ट्स में पत्तागोभी में टेपवॉर्म का लार्वा पाए जाने की बात की गई है. ठीक से पकाए बिना खाने पर ये शरीर में पहुंचकर बीमार कर सकता है. इस बारे में स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पत्‍ता गोभी संक्रमित हो गई है तो ये कोरोना वायरस को आगे फैला सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि पत्‍ता गोभी बनाने से पहले गरम पानी से धो लें और अपने हाथों को सही से सैनेटाइज कर लेना चाहिए. वहीं, अधपकी पत्‍ता गोभी नहीं खानी चाहिए.

स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के मुताबिक, बेहतर होगा कि पत्‍ता गोभी और उससे बनी चीजों को अच्‍छे से पका कर ही खाएं.

बेकरी में बने आइटम्‍स से भी फैल सकता है कोरोना वायरस
इसके अलावा डब्ल्यूएचओ के नाम से ही एक और एडवाइजरी वायरल हो रही है. इसमें लोगों से बेकरी में बनी चीजें नहीं खरीदने की अपील की गई है. दावा किया गया है कि बेकरी आइटम्स वॉशेबल नहीं होते. इसलिए यह आपको संक्रमण का शिकार बना सकते हैंः डब्ल्यूएचओ के नाम से वायरल एडवाइजरी में लिखा है कि बेकरी आइटम्स खाना बंद करो. सख्ती से यह सलाह दी जाती है कि बेकरी आइटम न खाएं क्योंकि चे वॉशेबल (धोने योग्य) नहीं हैंः ये आसानी से संक्रमण फैला सकते हैं. जानकारी जुटाने की कोशिश में पता चला कि डब्‍ल्‍यूएचओ ने ऐसी कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है. अभी तक ऐसा कोई भी प्रमाण सामने नहीं आया है, जिससे साबित हो कि बेकरी आइटम्स आसानी से संक्रमण फैला सकते हैं.

डब्‍ल्‍यूएचओ ने बेकरी आइटम्‍स को लेकर कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है.

फूड पैकेजिंग से भी संक्रमण फैलने के नहीं मिले कोई सबूत
यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, अभी तक फूड और पैकेजिंग से कोरोना वायरस के फैलने का कोई सबूत नहीं मिला है. हालांकि, अगर किसी सरफेस या चीज पर पहले से ही वायरस हो और आप उसे छूने के बाद बिना धोऐ अपने हाथ मुंह, आंख, नाक पर लगा लेते हैं तो आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं. सेंटर्स फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन (CDC) की रिपोर्ट के मुताबिक, सरफेस पर कोरोना वायरस बहुत लंबे समय तक जिंदा नहीं रह पाता है. इसलिए फूड प्रोडक्ट्स और पैकेजिंग पर भी इसके रहने का खतरा कम है क्योंकि ये अलग-अलग तापमान से गुजरते हैं.

ये भी देखें:

क्या वाकई उत्तर कोरिया में नहीं फैला कोरोना वायरस, जानें क्या है सच्चाई

Coronavirus: लॉकडाउन के चलते पूरी दुनिया में जमकर देखी जा रही हैं पॉर्न वेबसाइट्स

Coronavirus: जानें वैज्ञानिक कैसे खुद को संक्रमण से बचाकर करते हैं रिसर्च

Coronavirus: आइसोलेशन के तरीकों में स्वीडन का जवाब नहीं, जानें अब तक क्‍यों नहीं किया लॉकडाउन

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए नॉलेज से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 8:54 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 2 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 2 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 2 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 2 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 7 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 7 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 8 घंटे पहले
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑