गुजरात में लॉकडाउन पर पुलिस की सख्ती 3956 लोग गिरफ्तार ओर 8717 वाहन जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गुजरात

निखिल सोनी की रिपोर्ट

देश में कोरोना संक्रमण के चलते 21 दिन के लॉकडाउन का सख्‍ती से पालन कराने के लिए गुजरात पुलिस व आरएएफ के जवान मुस्‍तैदी से डटे हैं। शहर की गलियों व तंग सड़कों पर युवक जहां क्रिकेट खेलते हैं, वहीं फ्लैट की छतों पर लोग समूह में कैरम, ताशपत्‍ती व हाउजी खेलते रहते हैं। पुलिस अब ड्रोन से निगरानी करने लगी तो अहमदाबाद के लोगों में ड्रोन का खौफ बैठ गया। प्रदेश में अब तक 3956 लोगों की गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने 8717 वाहनों को भी जब्त किया है।

- Advertisement -

केंद्र सरकार व राज्‍य सरकार के साथ स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय व पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि देश व प्रदेश में कोविड 19 वायरस का संक्रमण नहीं फैले, इसलिए लगातार घर में रहने व सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने की हिदायतें दी जा रही है। गुजरात में इसके बावजूद लोग सुबह शाम सैर पर निकल जाते हैं। घरों व फ्लैट की छतों पर एकत्र होने से रोकने के लिए पुलिस ड्रोन की मदद ले रही है, ऐसे करीब 346 केस दर्ज किए हैं। ड्रोन को लेकर शहरवासियों में अब डर बैठ गया है। वीडियो फुटेज बताते हैं कि ड्रोन को देखते ही लोग छतों से भाग खड़े होते हैं।

Exit mobile version