खजराना क्षेत्र में लॉक डाउन खुलने के बाद पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण में सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में आने वाले खजराना क्षेत्र में लॉक डाउन खुलने के बाद पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है थाना प्रभारी लगातार क्षेत्र के मोहल्ले में जा जाकर लोगों की बैठक लेकर उन्हें कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं।

वही खजराना थाना प्रभारी संतोष के अनुसार लोगों के बीच जाकर यह बता रहे हैं कि अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ है लोगों की सुविधा के लिए लॉक डाउन खुला है क्योंकि लोग पिछले 2 महीने से अपने घरों में थे। ऐसे में हमें सावधानी रखना बेहद जरूरी है क्योंकि जून का महीना सबसे बड़ा चुनौती का महीना है इसलिए हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है मास्क लगाना है एवं संक्रमण की रोकथाम को लेकर बनाए नियमों का पालन करना है ताकि संक्रमण की रोकथाम की जा सके। हमारी जरा सी लापरवाही हम एक बार फिर लॉक डाउन की ओर धकेल सकती है।

Exit mobile version