खंडवा खरगोन और बड़वानी जिलों में कोरोना महामारी की चैन पकड़ने में हम कामयाब रहे हैं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर 18 अप्रैल 2020

वही उन्होंने कहा कि खंडवा में तबलीगी जमात के लोग मस्जिद में रुके थे।यहां सामूहिक रूप से नमाज अदा हुई इस दौरान ज्यादातर लोग उनके संपर्क में आए और वही लोग पॉजिटिव हुए हैं । इसके अलावा खरगोन और बड़वानी सहित खंडवा में पॉजिटिव आने वाले ज्यादातर लोगों की सऊदी अरब यूएई ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने आई है ।जो उमरा करने गए थे ।वही संभागायुक्त ने बताया कि इंदौर में कोरोना संक्रमितों के मरीज तेजी से बढ़े हैं लेकिन हम ज्यादातर हिस्सों पर नजर बनाए हुए हैं और हमें उम्मीद है कि हम काफी लोगों के सैंपल लेने में कामयाब रहे हैं।उन्होंने कहा कि जल्द ही संक्रमित की संख्या कम होगी। वहीं उन्होंने व्यवस्थाओं पर विश्वास जताते हुए कहा कि राशन की व्यवस्था भी घर पहुंच की जा रही है ।साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Exit mobile version