देश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 77 लोगों की मौत हो चुकी है (फोटो: Reuters)
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से अभी तक दो लोगों की मौत हुई है जबकि कश्मीर में 69 और जम्मू में 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं.
सिंगला के मुताबिक उन्होंने (बुजुर्ग) शनिवार रात को अंतिम सांस ली और उनकी जांच रिपोर्ट आने तक प्रोटोकॉल के अनुसार उनका शव जिला अस्पताल ले जाया गया. रविवार सुबह रिपोर्ट प्राप्त हुई और उसमें वह संक्रमित नहीं पाए गए.
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से अभी तक दो लोगों की मौत हुई है जबकि कश्मीर में 69 और जम्मू में 21 लोग संक्रमित पाए गए हैं. तीन मरीज स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
एहतियात के तौर पर बुजुर्ग को क्वारंटाइन सेंटर में लाया गया थासिंगला ने कहा, बुजुर्ग को बीमारी के लक्षण नहीं थे और उनकी उम्र तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने को ध्यान रखते हुए उन्हें सबसे अच्छे क्वारंटाइन सेंटर में लाया गया था. उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों के अलावा कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं थी.
इसे भी पढ़ें :- भारतीय वायु सेना के एक जवान ने किया था निजामुद्दीन का दौरा, क्वारंटाइन में भेजे गए तीन कर्मी
नारसू गांव के तीन लोग शनिवार को संक्रमित पाए गए
उधमपुर में नारसू गांव के तीन लोग शनिवार को संक्रमित पाए गए. इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने नारसू और चुंटी गांवों को रेड जोन के तौर पर घोषित कर दिया तथा उनके आसपास के गांवों को बफर जोन घोषित कर दिया. सिंगला ने एक आदेश में कहा, इन गांवों में कोई व्यक्ति अंदर या बाहर नहीं आ-जा सकेगा और लोगों को अपने घरों में रहना होगा. यहां पूरी तरह से लॉकडाउन होगा. इन गांवों को जोड़ने वाली अंदरूनी गलियों या सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी. उन्होंने आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.
इसे भी पढ़ें :-
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 5, 2020, 2:51 PM IST
