क्राइम ब्रांच ने हवाई फायर कर क्षेत्र में दहशत फेलाने वाले पर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वृदावन काॅलोनी में कुछ बदमाशों द्वारा हवाई फायर कर क्षेत्र में दहशत फेलाने का कार्य किया गया है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन बदमाश मनीष उर्फ मोंटू , नितिन आर्य उर्फ गोलू और उमेश मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस दो पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित एक चाकू बरामद किया है। एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार बदमाश क्षेत्र में दहशत फैलाने का कार्य कर रहे थे, ताकि भविष्य में वसूली कर सके। आरोपियों पर पूर्व में कई अपराधिक प्रकरण दर्ज है। पूछताछ में आरोपियों ने धार जिले के सिकलीगर से पिस्टल खरीदने की बात स्वीकारी है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

Exit mobile version