क्या मिल गया कोरोना का वैक्सीन? इस यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने किया ये दावा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
हैदराबाद. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 875 हो गई है, जिसमें 777 एक्टिव केस हैं. वहीं, इस वायरस से 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 66 लोग रिकवर हो चुके हैं. ऐसे में हर किसी को इस वायरस के एंटीडॉट या वैक्सीन का इंतजार है. अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं. इस बीच हैदराबाद विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस का टीका बनाने का दावा किया है.

यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद (UoH) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि बायो केमेट्री डिपार्टमेंट के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज फैकल्टी मेंबर डॉक्टर सीमा शर्मा ने कोरोना वायरस का वैक्सीन बनाया है. इसे टी सेल एपिटोप्स का नाम दिया गया है, जो नोवल कोरोना वायरस के सभी ‘संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मइसक प्रोटीनों की टेस्टिंग के लिए है.

प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘डॉक्टर सीमा मिश्रा ने कम्प्यूटेशनल सॉफ्टवेयर के साथ शक्तिशाली इम्यूनोइंफोर्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हुए इन संभावित एपिटोप्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि पूरी आबादी को इसका वैक्सीन लगाया जा सकता है.’

यूनिवर्सिटी की प्रेस रिलीज में आगे लिखा गया, ‘आमतौर पर किसी टीके की खोज में 15 साल लगते हैं, लेकिन शक्तिशाली कम्प्यूटेशनल टूल ने लगभग 10 दिनों में इस वैक्सीन को बनाने में मदद की. वायरस को रोकने के लिए मानव कोशिकाओं द्वारा कितना प्रभाव इस्तेमाल किया जाएगा, इसके आधार पर संभावित टीकों की एक रैंक सूची तैयार की गई है.’यूनिवर्सिटी का कहना है कि मानव प्रोटीन पूल में मौजूद किसी भी मैच के साथ इस कोरोनवायरल एपिटोप्स मानव कोशिकाओं पर कोई विपरित असर नहीं डालते हैं. इसलिए प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया वायरल प्रोटीन के खिलाफ होगी न की मानव प्रोटीन के. इस रिचर्स को आगे टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. फिलहाल रिजल्ट का इंतजार है.

भारत के किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज?
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अगर राज्यवार आंकड़ों की बात करें, तो महाराष्ट्र में कोरोना के 177, दिल्ली में 38, हरियाणा में 19, केरल में 165 राजस्थान में 46, तेलंगाना में 38, उत्तर प्रदेश में 44, लद्दाख में 13, तमिलनाडु में 32, जम्मू-कश्मीर में 18, पंजाब में 38, कर्नाटक में 55, आंध्र प्रदेश में 14 और उत्तराखंड में 4 मामले सामने आए हैं. कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है.

भारत में अमेरिकी पैटर्न पर बढ़ रहे कोरोना केस, मई तक 13 लाख लोग हो जाएंगे बीमार: स्टडी

सामने आई कोरोना वायरस की सबसे बड़ी कमजोरी, इन 15 तरीकों से होगा बचाव

Exit mobile version