कोरोना से बंद के दौरान एक्वेरियम में पेंगुइन ने किया दौरा- वायरल हुआ वीडियो

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
पेंगुइन के जोड़े ने बंद एक्वेरियम का दौरा किया

शिकागो में कोरोना के कारण एक्वेरियम को बंद कर दिया गया था, इस दौरान दो पेंगुइन का एक्वेरियम में घुमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

इन दिनों सोशल मीडिया पर दो पेंगुइन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो शिकागो के शेड एक्वेरियम का है जिसे कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद कर दिया गया था. इस वीडियो में दोनों पेंगुइन पुरे एक्वेरियम का दौरा करते हुए नजर आए. इस जोड़ी का नाम एडवर्ड और एनी है ये दोनों अपने केयरटेकर के साथ एक्वेरियम में हर जगह इस तरह घूम रहे हैं जैसे इस जगह का दौरा करने के इन्हीं लोगों को भेजा गया हो.

शेड एक्वेरियम ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि एडवेंचर अभी भी जारी है. इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई लाइक्स भी मिले हैं. शेड एक्वेरियम ने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए.

इसे देखकर लगता है ये दोनों बाकी सभी जानवरों से मिलने के लिए फील्ड ट्रिप पर निकले हो. लेकिन इन्हें मछलियों में ही ज्यादा दिलचस्पी थी इसलिए वो उन्ही के बीच में घुमते रहे.

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: चीनी वैज्ञानिकों ने बंदरों में विकसित कराई कोरोना से लड़ने की ताकत

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 18, 2020, 9:20 AM IST

Exit mobile version