जबलपुर ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष से कोरोना संकट पर चर्चा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की और प्रदेश के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को कोरोना के खिलाफ इस जंग में अपना योगदान देने का मार्गदर्शन देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर चर्चा करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कोरोना के खिलाफ इस जंग में आगे आकर सेवा कार्य करना चाहिए ताकि किसी भी व्यक्ति को लॉक डाउन के कारण कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो श्री नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि प्रत्येक कार्यकर्ता को इस जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष में कम से कम ₹100 देने के साथ ही अन्य 40 लोगों को भी राहत कोष में दान करने हेतु प्रेरित करना चाहिए साथ ही सभी को आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करना चाहिए ताकि कोरोना संकट पर प्रत्येक अपडेट हर व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सके और कोरोना को मात दी जा सके।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को कोरोना वॉरियर्स की पॉजिटिव स्टोरी कलेक्ट करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी करना है। साथ ही कार्यकर्ताओं को और अधिक सेवा कार्य करने हेतु प्रेरित करना है ताकि 3 मई तक चल रहे सुलभता उनको लॉक डाउन में कोई परेशान ना हो बुजुर्गों का ध्यान रखते हुए सभी को उनकी सुरक्षा करने का आग्रह भी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से किया ।
चर्चा के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने श्री नड्डा एवं श्री संतोष को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऊर्जा के साथ निरंतर सेवा कार्य कर रहा है और आने वाले समय में भी आपके मार्गदर्शन के अनुसार कार्य करता रहेगा युवा मोर्चा कार्यकर्ता लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं, मास्क बांट रहे हैं साथ ही लगातार यदि कोई समस्या उत्पन्न हो रही है तो उसको निवारण करने का भी प्रयास कर रहे हैं ताकि देश कोरोना से जंग जीत सकें और भारत विजय हो युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त आश्वासन का युवा मोर्चा कार्यकर्ता अक्षरसः पालन करेगा और अब लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने हेतु प्रेरित करेगा साथ ही आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करने हेतु प्रोत्साहित करेगा।
