कोरोना: प्राइवेट लैब्‍स को मिली मंजूरी, 4500 रुपये में कोई भी करा सकता है जांच

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
कोरोना टेस्‍ट के लिए प्राइवेट लैब्‍स को मिली मंजूरी

COVID-19: भारत में कोरोना वायरस (CoronaVirus) पीड़ितों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है. 315 लोग इससे संक्रमित हैं. जबकि दिल्‍ली में 27 मरीज हैं.

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के मामले बढ़ने पर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मान्यता प्राप्त निजी प्रयोगशालाओं (लैब) को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही प्रत्येक कोविड-19 (COVID-19) जांच की कीमत 4,500 रुपये तय की गई है. अब 4500 रुपये देकर कोरोना वायरस की जांच कराई जा सकती है. इसमें शुल्‍क में 3000 रुपये जांच और 1500 रुपये स्‍क्रीनिंग के शामिल हैं. हालांकि सरकार ने लोगों से बिना कारण जांच न कराने की भी अपील की है.

इसपर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि यह जांच हर किसी को कराने की जरूरत नहीं है. जो लोग विदेश से यात्रा करके लौटे हैं या फिर जो लोग किसी विदेश से लौटने वाले नागरिक के संपर्क में आए हैं, उन्‍हीं लोगों को यह जांच करानी चाहिए.

इससे पहले भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर- ICMR) के एक अधिकारी ने कहा था, ‘ऐसा लगता है कि कोई भी इसे मुफ्त में नहीं करना चाहता और यही कारण है कि निजी लैब को कोविड-19 के लिये हर जांच की कीमत 4,500 से 5,000 रुपये के बीच रखने को कहा जाएगा.’ आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक करीब 51 निजी प्रयोगशालाओं ने सरकार से संपर्क कर उन्हें इस श्वसन रोग के लिये जांच की इजाजत देने का अनुरोध किया है.

देश में कोरोना से 315 लोग संक्रमितभारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. अब आंकड़ा 300 के पार पहुंच गया है. 315 लोग इससे संक्रमित हैं. शुक्रवार को कोरोना के 50 नए केस सामने आए थे, यह अभी तक की एक दिन की सर्वाधिक संख्‍या थी. जबकि शनिवार को 100 से ज्‍यादा नए केस सामने आए. दुनियाभर में कोरोना वायरस से अभी तक 10 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

दिल्ली में आंकड़ा 27 तक पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 27 तक पहुंच गए. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. इनमें शहर से बाहर के छह मामले भी शामिल हैं, जिनमें दो मामले कोलकाता, एक-एक मामला जम्मू, पंजाब, राजस्थान और आंध्र प्रदेश का है. इससे पहले शुक्रवार तक शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 मामले थे. इन 20 में से पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और एक की पहले मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें: COVID-19: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक राजस्थान लॉक डाउन

ये भी पढ़ें: दुबई से दिल्ली पहुंचा कोरोना पॉजिटिव, फिर ट्रेन से पहुंच गया वाराणसी, अब पूरा गांव होगा लॉकडाउन

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 12:16 AM IST

Exit mobile version