इंदौर 01मई 2020
इंदौर में 28 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।आज कुल 285 में से 257 निगेटिव आई है। इंदौर में कुल आंकड़ा हुआ 1513 पर जा पहुँचा गया है।इसी तरह आज चार और लोगों की मौत हो गई जिससे इंदौर में कुल मृतक संख्या 72 हो गई है।सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इंदौर में कुल 7926 के सेम्पल की जांच की जा चुकी हैं। आज पूर्ण स्वस्थ होने पर 14 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अभी तक इंदौर में 187 से ज्यादा मरीज पूर्ण स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
