कोरोना: घर में बंद बच्चों ने लगाया ऐसा दिमाग, होमवर्क वाली ऐप ही कर दी ठप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
DingTalk ऐप ने सोशल मीडिया पर निवेदन करते हुए कहां, मैं सिर्फ 5 साल की हूं, मुझे मत खत्म करो. इतना ही नहीं ऐप ने चाइनीज़ स्ट्रीमिंग वेबसाइट BiliBili पर माफी का एक वीडियो अपलोड किया है.

DingTalk ऐप ने सोशल मीडिया पर निवेदन करते हुए कहां, ‘मैं सिर्फ 5 साल की हूं, मुझे मत खत्म करो.’ इतना ही नहीं ऐप ने चाइनीज़ स्ट्रीमिंग वेबसाइट BiliBili पर माफी का एक वीडियो अपलोड किया है.

बीजिंग. चीन के वुहान (Wuhan) में कोरोना वायरस (coronavirus) के कहर की वजह से स्कूल बंद कर दिए गए हैं. इस बीच घर में बैठे बच्चों की पढ़ाई पर असर ना पड़े, इसलिए उन्हें ऐप के जरिये पढ़ाया जा रहा है. अलीबाबा (Alibaba) की बनाई गई DingTalk ऐप के ज़रिये बच्चे घर से क्लास अटेंड कर रहे हैं. लेकिन इस ऐप के साथ एक दिक्कत देखी जा रही है, जो कि इसे मिली 1 स्टार रेटिंग है. दरअसल ये शरारत वहां के बच्चों ने की है, जिन्होंने पढ़ाई से पीछा छुड़ाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया है. लंदन रिव्यू ऑफ बुक्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के कुछ बच्चों ने वही किया जो असल में बच्चे कर सकते हैं. उन्होंने DingTalk ऐप को रिव्यू दे दिया.

बच्चों को पता था कि अगर ज़्यादा से ज़्यादा लोग ऐप को 1 स्टार रेटिंग देंगे तो इसे प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा. इसके बाद दसियों हज़ार रिव्यू आए और रातोंरात इस ऐप की रेटिंग 4.9 से 1.4 हो गई.

ऐप ने सोशल मीडिया पर निवेदन करते हुए कहां, ‘मैं सिर्फ 5 साल की हूं, मुझे मत खत्म करो. इतना ही नहीं ऐसा होने पर DingTalk ने चाइनीज़ स्ट्रीमिंग वेबसाइट BiliBili पर माफी का एक वीडियो अपलोड किया. वीडियो में मीम्स और कार्टून ट्यून के साथ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वह बच्चों से अच्छी रेटिंग के लिए निवेदन कर रहे हैं.

गाने के बोल है, ‘हमें पता है बच्चों कि आप लोग ऐसी छुट्टी की उम्मीद नहीं कर रहे थे. लेकिन प्लीज़ हमें 1 स्टार की रेटिंग ना दें. हमें इस काम के लिए रखा है, और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं.’ इस वीडियो को करीब 1 करोड़ 70 लाख बार देखा गया है.

DingTalk की इस वीडियो पर चुटकी लेते हुए एक छात्र ने लिखा, ‘हम 5 स्टार रेटिंग देने के लिए तैयार हैं, लेकिन पांच बार में.’  हालांकि इस वीडियो के बाद ऐप को कई 5 स्टार रेटिंग भी मिली.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 10, 2020, 8:24 AM IST

Exit mobile version