इंदौर शहर जिसकी अपनी ही एक अलग सी लाइफ स्टाइल है। जो इस महामारी के कारण पूरी तरह से बदल चुकी है। अब इसी लाइफस्टाइल को कोरोना के चलते और कोरोना के बाद एडजस्ट करना होगी ओर इसी तरह जीना सीखना होगा यह बात इंदौर सीएमएचओ प्रवीण जरिया द्वारा की गई कहीं गई की लोगों को प्रॉपर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा साथ ही जिससे कि यह संक्रमण फैल नहीं सके
दहसल इंदौर शहर में कोरोना वायरस के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं वही कोरोना कि चेन इंदौर में टूटने का नाम नहीं ले रही है। वही लॉक डाउन का चौथा चरण भी चल रहा है जिसके चलते कई आर्थिक गतिविधियों को भी शुरू कर दिया गया है जो की एक चिंता का विषय बनी हुई है वह इस आर्थिक गतिविधियों के कारण स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चुनौती भी खड़ी हो चुकी है। कल 83 नए केस सामने आए है जिकसे बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा तीन हजार के नजदीक 2933 पहुँच गया है।24 घंटे में 2 और मौत होने के बाद आंकड़ा भी शतक पार 111 हो गया है।
cmho ने कहा कि पॉजिटिव आंकड़ों पर ध्यान नहीं दे जितने ज्यादा जाँच होंगी उतने ही ज्यादा के केस सामने निकल कर आएंगे और यह एक अच्छी बात है कि जल्द ही के पॉजिटिव केस का पता चल जाएगा जिससे कि यह संक्रमण रोकने में सार्थक सिद्ध होगा। कल 101 कोरोना योद्धा पुराना से जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं जिसके बाद कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या 1381 हो चुकी है।
