कोरोना के डर से घर मे करवाया पेस्टकंट्रोल , दम घुटने से हुई माँ बेटी की मौत तीन अन्य गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर की इकबाल कॉलोनी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी को घर मे पेस्ट कंट्रोल करने इतना महंगा पड़ गया कि दो लोगो की जान चली गई और तीन लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा इस परिवार ने कोरिनॉ वायरस के प्रकोप से बचने के लिए घर मे पेस्ट कंट्रोल करवाया था जिसमे माँ बेटी की मौत हो गई

जहा देश भर में कोरोना वायरस से बचने के लिए तमाम कोशिशे की जा रही है वही सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले कपड़ा व्यापारी सलीम ने घर मे पेस्ट कंट्रोल करवाया था ताकि कोरोना वायरस का कहर इन पर ना टूटे । वही पेस्ट कंट्रोल करने के बाद सलीम ने पूरा घर बंद कर दिया जिसमें पूरे परिवार की जान पर बन आई जिसमे उसकी पत्नी रेशमा और उसकी बेटी आयशा का दम घुटने लगा थोड़ी देर बाद सलीम का भी दम घुटने लगा आस पास के लोग जब पूरे परिवार को हॉस्पिटल लेकर पहुचे जहा डॉक्टर ने व्यापारी सलीम की पत्नी व बेटी को मृत घोषित कर दिया वही तीन लोग की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज निजी हॉस्पिटल में जारी है

हालांकि इन्दौर शहर में यह पहला मामला है कि कोरोना के डर की वजह से एक हस्ता खेलता परिवार बिखर गया वही प्रशाशन भी आम जन से सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है लेकिन इस तरह भी सतर्क ना रहे कि जान पर बन आये

Exit mobile version