कोरोना: अरुणाचल प्रदेश की इस बच्‍ची का संदेश वायरल, किरण रिजिजू ने शेयर की PIC

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
बच्‍ची का संदेश हो रहा वायरल.

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren rijiju) ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की एक बच्‍ची की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है.

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग लड़ने का काम युद्धस्‍तर पर चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सरकार की ओर से इसके प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) घोषित किया हुआ है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं देने वाले लोग देशसेवा में जुटे हुए हैं. इनके काम को सराहा जा रहा है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की एक बच्‍ची की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. इसमें बच्‍ची अपने हाथ में एक संदेश लिखा कागज पकड़े है. उसका यह संदेश काफी पसंद किया जा रहा है.

बच्‍ची ने हाथ में पकड़े कागज पर लिखा है, ‘मेरे पिता पुलिसकर्मी हैं. वह आप लोगों की मदद करने के लिए मुझसे दूर हैं. क्‍या आप लोग घरों में रहकर उनकी मदद करेंगे?’

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस फोटो शेयर करके लिखा, अरुणाचल प्रदेश के एक पुलिसकर्मी की प्‍यारी सी बच्‍ची ने भावनात्‍मक और शक्तिशाली संदेश दिया है. आइए हम लोग देश के सभी पुलिसकर्मियों और इस समय लोगों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे सभी अन्‍य लोगों के काम की सराहना करें.’

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल 1834 मामले हो गये हैं जबकि संक्रमण के मरीजों की मौत का आंकड़ा 41 तक पहुंच गया है. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश मे स्थापित 21,486 हजार राहत शिविरों में 6.75 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर शरण लिये हुए हैं.

मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन पर नियमित संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों को बताया कि इन शिविरों और अन्य स्थानों पर 25 लाख से अधिक लोगों को भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. ये लोग बंद के कारण फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: हदें पार कर रहे तबलीगी जमात के कोरोना संदिग्‍ध, सेंटर में डॉक्‍टरों पर थूक रहे

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 2, 2020, 12:00 AM IST

Exit mobile version