कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन लगातार जारी है वही पुलिस लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रही है वही नन्हे बच्चो के घर पहुच कर उनका जन्मदिन मना कर उनकी खुशी को दोगुना कर रही है
यह नजारा है इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का जहा के तिरुमला टाउनशिप में रहने वाली नन्ही परी गितिशा मंजानि का पहला जन्मदिन था व परिवार इसे बड़े हर्षोउल्लास से मनाना चाहता था लेकिन वर्तामान परिस्थिति को देखते हुए गितिशा के परिजन ने थाना प्रभारी व थाने के स्टाफ से उनके साथ जन्मदिन मनाने का आग्रह किया ।जिसे थाना प्रभारी भी मना नही कर पाए और अपने स्टाफ के साथ नन्ही परी के लिए केके लेकर उसके घर पहुचे व नन्ही परी का पहला जन्मदिन मनाया।
वही इस मौके पर सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया व पूरे पुलिस स्टाफ को परिवार द्वारा नन्ही परी के जन्मदिन की खुशी को दोगुना करने पर परिजन ने भी धन्यवाद दिया ।
