प्रदेश के मुखियमंत्री की तमाम कोशिशों के बावजूद भी कोविड-19 के उल्लंघन करने वाले देर रात तक पार्टी करने से बाज नही आ रहे है वही देर रात डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र को सूचना मिली थी कि ऐडम्स केफे में जमकर शराब परोसी जा रही थी जहां शराब के नशे में धुत युवती आपस में विवाद करते हुए मिली थी वही नशे में धुत युवतियों ने पुलिस के साथ भी बदतमीजी की थी
दरसअल पूरा मामला देर रात कनाडिया थाना क्षेत्र का है जहां ऐडम्स केफे में जमकर शराब परोसी जा रही थी जिसमे शराब के नशे में धुत युवतीयो का आपस में विवाद हो गया था वही सूचना के बाद कनाड़िया पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस के कान खड़े हो गए जहां बड़ी संख्या में युवक और युवती आपस में शराब के नशे में एक दूसरे से विवाद करते नजर आए घटना में दो थानों का बल मौके पर पहुचा और विवाद सुलझाने में लग गया वही बताया जा रहा है कि एडल नामक कैफे का शुभारंभ पर फ्री एंट्री रखी गई थी जिसमे जमकर शराब की पार्टी की जा रही थी फिलहाल पुलिस ने मैनेजर को तलब कर कोविड-19 सोशल डिस्टेंसिंग और बिना मार्क्स के भीड़ लगाने और कोविड-19 उल्लंघन के तहत धारा 188 में प्रकरण दर्ज की कार्यवाही की गई है
