ईरान में फंसे भारतीय ज़ायरीन को वापस लाने पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
सुप्रीम कोर्ट

Coronavirus: फरवरी के आखिरी हफ्ते में ही भारत ने ईरान जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था

नई दिल्ली. ईरान (Iran) में फंसे भारतीय ज़ायरीन को वापस लाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांग है. इस बीच कोर्ट ने सरकार से वहां फंसे लोगों को मदद करने की अपील की है. खास बात ये है कि इस मामले में संजय हेगडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से मामले में बहस की. अब केस की अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

250 लोग फंसे हैं
याचिकाकर्ता ने अर्जी में कहा है कि शिया समुदाय के कुछ लोग ईरान के कौम शहर में फंसे. इस जत्थे में करीब ढाई सौ लोग हैं. ये सब बिना होटल और खाने पीने के वहां फंसे हैं साथ ही ये सब गरीब परिवार से हैं. सरकार इन सबको वहां से लाने की कोशिश कर रही है.

फ्लाइट्स पर रोकबता दें कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में ही भारत ने ईरान जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था. भारत ने ये फैसला ईरान में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर लिया था.

वापस लाए जा रहे हैं लोग
इस बीच कोराना वायरस के संक्रमण के बीच ईरान में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाए जाने का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार को सुबह ईरान से 277 भारतीय नागरिकों को एयर लिफ्ट कर राजस्थान के जोधपुर लाया गया. इन भारतीयों को एयर इंडिया के दो 2 विमानों से लाया गया. इससे पहले ईरान से भारतीयों को एयरलिफ्ट कर जोधपुर के ही जैसलमेर लाया गया था. पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर में भी आर्मी की तरफ से वेलनेस सेंटर बनाया गया है. वहां भी ईरान से लाए गए सैंकड़ों भारतीयों को रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:
कोरोना वायरस से अमेरिका में 80 हजार लोगों की हो सकती है मौत: रिपोर्ट

Lockdown: टीआई ने दी लोगों को धमकी- नहीं माने तो 7 सेकेंड में टपका दूंगा

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 27, 2020, 2:49 PM IST

Exit mobile version