दौर में हो रही जमकर बारिश…….शहर में हो रहा जलभराव……….
एंकर : स्वच्छता में नंबर 1 शहर के लिए अब एक और नया मिशन सामने आ गया है। दरअसल, शहर की सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। शुक्रवार शाम से लगातार तेज बारिश के बाद नम्बर 1 शहर बिखरा से नजर आया। शहर की सड़कों पर पानी लबालब नजर आया जो ये बताने के लिए काफी है कि शहर में पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नही है और इस पर न सिर्फ निगम बल्कि सरकार को भी सोचना पड़ेगा।क्योंकि तेज बारिश के बाद शहर के सदर बाजार क्षेत्र के निचली बस्ती का जायजा लिया जहा पर घरो में जलभराव हो गया है कमर तक पानी भरने लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लोगो को अपना गृहस्थी का सामान घरों से निकाल कर बाहर जाना पड़ रहा है रहवासियों का कहना है कि यह समस्या इंदौर में आम है !
वही शहर के कई क्षेत्र पलासिया, लसूड़िया, विजय नगर, कलेक्टर, महू नाका, कालानी नगर, भंवरकुआ, चंदन नगर और राउ सहित अन्य क्षेत्र जलमग्न हो चुके है और निचली बस्तियों में पानी घरों में घर कर गया है जिसकी वजह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
जिस तरह से इंदौर में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ उसको देखते हुए निगम वह अन्य विभाग भी अलर्टपर है ताकि कोई सवाल प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर न उठ सके। हालांकि यह स्थिति स्वक्षता में चौथी बार नम्बर वन लगातार बन रहे शहर पर सवालिया निशानखड़े कर रहे है !
