इंदौर में 27 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 1681 हुई, दो और की मौत, इंदौर में कुल 81 मरे…………

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 06 मई 2020

इंदौर। मंगलवार देर रात आई रिपोर्ट में इंदौर में 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इन्हें मिलाकर इंदौर में कुल पॉजिटिव 1681 हो गए वही आज दो और मौत के बाद इंदौर में कुल मृतक 81 हो गए जबकि 23 लोग पूर्ण स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए।वही आज कुल 552 की जांच में से 525 केस निगेटिव मिले। आज 23 लोग पूर्ण स्वस्थ होकर घर लौटे जिसे मिलाकर कुल 491 अभी तक स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं।सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इंदौर में कुल 10 हजार 409 लोगो के सेम्पल की जांच की जा चुकी हैं।

Exit mobile version