इंदौर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमवाय में बारिश में हालात बदतर होते नजर आ रहे हैं

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पिछले 24 घण्टे में हुई जोरादार बारिश ने जहाँ सारे रिकार्ड तोड़ दिए है वही अब लोगो के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है । मुख्यमंत्री के सपनों के शहर इंदौर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल एमवाय में बारिश में हालात बद से बदतर होते नजर आ रहे हैं । अस्पताल के बेसमेंट में करीब 4 फिट पानी जमा हो गया है वही अस्पताल के आकस्मिक विभाग सहित अन्य वार्डो के भी पानी पानी हो गया है जिससे मरीज ओर परिजन परेशान होते नजर आए

वीओ 24 घण्टे की जोरादार बारिश ने सभी को कही ना कही परेशान किया है । प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल एमवाय में तो इमरजेंसी वार्ड में पानी भर जाने से मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी इलाज कराने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा । शुक्रवार रात से हुई बारिश के कारण बारिश का पानी इमरजेंसी वार्ड की छत से होकर पूरे वार्ड में पानी भर गया । वही तलमंजिल पर स्थित एक्सरे विभाग कैदी वार्ड सहित अन्य वार्डों में तो चार फीट के करीब पानी भरा है । वही अन्य वार्डो में पानी में बदबू होने के कारण डॉक्टर भी मरीज का इलाज नही कर पा रहे थे ।

शॉट – पानी पानी

वीओ अब आप समझ सकते है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल के जब ये हाल होंगे तो बारिश ने शहर की क्या स्थिति की होगी ।

- Advertisement -

एमवाय में हुआ पानी पानी वार्ड में भी घुसा पानी मरीज ओर परिजन परेशान चार फीट पानी भरा

Exit mobile version